पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | जिलापरिषद सदस्य हांदू भगत ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर आरईओ विभाग द्वारा जोराडांड़ से घटगांव तक बन रहे सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हांदू ने कहा है कि जोराडांड़ से घटगांव पथ पर आरईओ विभाग द्वारा 2.2 किमी सड़क एक करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से बनायी जा रही है। सड़क निर्माण में पुराने पथ से उखाड़े गए मेटल का पुन: इस्तेमाल किया जा रहा है। मोरम की जगह मिट्टी डाली जा रही है। मजदूरों को न्यूनतम 130 रुपए मजदूरी भुगतान किया जा रहा है। पूर्व की बनी सड़क पर पीसीसी ढलाई की जा रही है। उन्होंने मामले पर उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की है।