डीएवी में गणित सह विज्ञान सेमिनार
डीएवीपब्लिक स्कूल परिसर मेंं गुरुवार को गणित सह विज्ञान सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में कक्षा 11 12 वीं के छात्र-छात्राओं ने भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान एवं गणित विषय पर कई तथ्यों को प्रस्तुत कर उसकी व्याख्या की। मौके पर प्रधानाचार्य डीके महतो ने विजेताओं को बधाई दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से छात्रों का बौद्धिक, मानसिक एवं तार्किक क्षमता का विकास होता है। मौके पर सृष्टि सौम्या, दिवा फरयाल, मधु, कुमारी पल्लवी, मीनाक्षी साहू एवं कनक आदि ने विभिन्न विषयों पर तथ्य प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालक पीके मोहंती एवं जीवन कुमार पांडेय ने निभाया। मौके पर अभिजीत झा, एसके आचार्य, डीके सिंह, सुबोजीन प्रामाणिक आदि मौजूद थे।