पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आज

जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | जिलास्तरीय42वीं जवाहर लाल नेहरू विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन 12 दिसंबर को उर्सुलाइन कॉन्वेंट प्लस टू हाई स्कूल परिसर में किया गया है। प्रर्दशनी को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदर्शनी में हाई स्कूल स्तर के सरकारी, गैर सरकारी अल्प संख्यक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मॉडलों के साथ शामिल होंगे। प्रर्दशनी को लेकर उर्सुलाइन कॉन्वेंट परिसर में 100 टेबल बनाए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय प्राचार्य सिस्टर हिरमिला लकड़ा ने बताया कि मुख्य अतिथि रांची के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक पोलिकार्प तिर्की के अलावा उपायुक्त गौरी शंकर मिंज, डीडीसी अंजनी कुमार, प्रशिक्षु आईएएस सूरज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरू पुष्पा टोप्पो समेत कई अधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यालयों का निबंधन सुबह नौ बजे से शुरू होगा।