हर काम के लिए शिक्षा जरूरी : सतीश
> कौशल विकास का दिया प्रशिक्षण
भास्करन्यूज | पालकोट
नेहरूयुवा केंद्र गुमला के सौजन्य से गुरुवार को प्रखंड कार्यालय स्थित टीपीसी भवन में हरियाली युवा मंडल बघिमा द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बीडीओ सतीश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि मानव जाति का शारीरिक, मानसिक नैतिक विकास होना जरूरी है। आज हर काम के लिए शिक्षा जरूरी है। महिला सशक्तीकरण पर हमें विशेष ध्यान देने की जरूरत है। महिलाओं पर आए दिन अत्याचार के मामले आते रहते हैं। इसे हम सभी को मिलकर रोकना होगा। सामाजिक मुद्दों को गांव में ही सुलझाने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च से बचें, तभी कौशल विकास होगा। बीईईओ राजकुमार सिंह ने कहा कि आपके विकास का खजाना किताबों में छुपा है। 15 से 25 वर्ष आयु तक सभी का पूर्ण रूप से शारीरिक मानसिक विकास पूरा हो जाता है। स्वच्छ जीवन जीना ही मनुष्य जाति का काम है। किसी भी समस्या से डरकर भागे नहीं, उसका सामना करें। इस अवसर पर प्रशिक्षक सुनील कुमार गुप्ता, शक्ति कुमार पासवान, इमानुएल टोपनो द्वारा सैकड़ों लोगों को कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, सामाजिक मुद्दा, स्वच्छता, स्वास्थ्य आदि पर प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख विश्वासी लकड़ा, एलईओ कांता विश्वकर्मा, कल्पना कुमारी, रश्मि टोपनो, शर्मा गोप, अनिल एक्का, लालधारी लोहरा, सुरेश मिंज, सुलेंद्र सिंह, अमित लकड़ा, सरजीत, बसंती देवी, लक्ष्मी कुमारी, अनिमा बिलुंग, सरिता एक्का, मुन्नी तेतरी कुमारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।