मसीही मैत्री संघ का क्रिसमस मिलन 14 को
गुमला | मसीहीमैत्री संघ गुमला की ओर से 14 दिसंबर को संत पात्रिक मैदान में क्रिसमस मिलन समारोह को आयोजन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता जगदीश कुजूर ने कहा कि क्रिसमस मिलन समारोह में मुख्य अतिथि फादर इरेंसियुस मिंज विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस फ्रांसिस मिंज जेसीसी के जोनल सेक्रेट्री एमपी टोप्पो उपस्थित रहेंगे। समारोह में जिला मुख्यालय समेत आसपास के सभी चर्चों को आमंत्रित किया गया है।