पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं : डीसी

विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> अनियमितता को लेकर आरईओ विभाग के कार्यपालक अभियंता को डीसी ने लगाई फटकार

भास्करन्यूज | गुमला

समाहरणालयस्थित विकास भवन के सभागार में गुरुवार को उपायुक्त गौरी शंकर मिंज की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंताओं की बैठक हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। मौके पर डीसी ने अभियंताओं को अधूरी पड़ी योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही नई योजनाओं के कार्य में तेजी लाने को कहा।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोताही बरतने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपायुक्त ने 10 दिसंबर को दैनिक भास्कर में तेलगांव से लेकर कोनाटोली गांव तक आरईओ विभाग द्वारा बनाए जा रहे सड़क निर्माण में अनियमितता बरते जाने से संबंधित समाचार पर संज्ञान लिया। साथ ही आरईओ विभाग के कार्यपालक अभियंता को फटकार भी लगाई।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यपालक अभियंता अपनी निगरानी में प्राक्कलन के आधार पर कार्य को समय सीमा के अंदर पूरा करें। सड़क निर्माण कार्य में जो अनियमितता बरती गई है, उसमें सुधार करें।

बैठक में उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की। इसमें विभाग मद से, जिला द्वारा उपलब्ध मद, सांसद मद, विधायक मद, बीआरजीएफ आदि मदों से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। बैठक में राष्ट्रीय उच्च पथ के कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बाईपास सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहण किये गये 10 गांव के लाभुकों के बीच भूमि का मुआवजा राशि भुगतान करने का निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया। साथ ही बाकी बचे दो गांवों के लाभुकों के बीच भूमि की मुआवजा राशि के लिए स्वीकृति पत्र बनाकर आयुक्त के पास भेजने का निर्देश दिया। स्वीकृति मिलते ही इन दो गांव के ग्रामीणों को भी जल्द ही मुआवजा राशि दे दी जाएगी। बैठक में बाईपास सड़क निर्माण को लेकर एनएच के कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि प्राक्कलन बनकर तैयार है। प्राक्कलन निविदा के लिए भेजा गया है। निविदा निकलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

बैठक में मांझा टोली से चैनपुर तक पथ निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे सड़क को ले