पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार जिलों के मदरसों में कंबल बांटेगी मजदूर यूनियन

चार जिलों के मदरसों में कंबल बांटेगी मजदूर यूनियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडमजदूर यूनियन सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और लातेहार जिला के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण करेगी। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से गरीबों के बीच कंबल वितरण करते रहे हैं। 13 दिसंबर को गुमला जिले के विभिन्न मदरसा में पढ़ने वाले छात्रों तथा गरीबों के बीच, 14 दिसंबर को लोहरदगा जिले के विभिन्न मदरसा और 15 दिसंबर को चंदवा जिले के विभिन्न मदरसा में पढ़ने वाले बच्चों के बीच कंबल बांटा जाएगा। संगठन मंत्री कुर्बान खान ने बताया कि यूनियन की ओर से दो हजार कंबल बांटने का लक्ष्य रखा गया है।