आपसी भाईचारे से मनेगा चहल्लुम
शहरी क्षेत्र में जुलूस निकालने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
भाईचारे से चहल्लुम मनाने का निर्णय
कल निकाला जाएगा चहल्लुम का जुलूस
सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाएं पर्व : एसडीओ
चैनपुर | चैनपुरथाना परिसर में चहल्लुम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सीमा कुमारी उदयपुरी ने कहा कि अब तक चैनपुर में साम्प्रदायिक तनाव जैसी समस्या कभी नहीं आई। यहां के लोग आपस में सौहार्दपूर्वक सभी पर्व को मनाते हैं। अनुमंडल में सभी धर्मों के लोग आपसी सदभाव का ध्यान रखते हैं। एक-दूसरे से वैर की भावना नहीं रखने वाले स्थान में मैं हूं यह मेरा सौभाग्य है। उन्होंने साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना की मिसाल कायम करने की कामना की। वहीं थाना प्रभारी रासबिहारी लाल ने कहा कि अभी तक चैनपुर में साम्प्रदायिक घटना का एक भी इतिहास नहीं है। चहल्लुम पर्व सांप्रदायिकता किसी भी धर्म को लड़ाने के लिए नहीं होता है। इस मौके पर मुखिया एमरेनसिया कुजूर, अनीता बेक, नसीरउद्दीन अंसारी, आसिफ खान, सलामत हुसैन, इनामुल अंसारी, अंचल अधिकारी सुमन्त तिर्की, बीडीओ कुमार बंधु कच्छप, जमुना प्रसाद केशरी, बासुदेव केशरी, अंतोनी लकड़ा आदि मौजूद थे।