- Hindi News
- विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की प्रतिभा
विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की प्रतिभा
उर्सुलाइन कान्वेंट में 42वीं जवाहर लाल नेहरू विज्ञान प्रर्दशनी सह प्रतियोगिता संपन्न
जिलास्तरीय42वीं जवाहर लाल नेहरू विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को उर्सु लाइन कॉन्वेंट प्लस टू हाई स्कूल में किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डीसी गौरीशंकर मिंज, प्रशिक्षु आईएएस सूरज कुमार, क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक पोलिकार्प तिर्की डीईओ नीरू पुष्पा टोप्पो ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में 58 विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। अतिथियों ने एक-एक कर मॉडलों का अवलोकन किया।
डीसी ने कहा कि गुमला के विद्यार्थी प्रतिभा के धनी हैं। संसाधनों के अभाव के बावजूद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कई मॉडलों में कुछ कमियां हैं, इन्हें और तैयारी करने की जरूरत है। उनकी तैयारी में शिक्षक भी मदद करें। इस आयोजन से छात्र-छात्राओं में सृजनात्मक सोच की क्षमता विकसित होती है। पर्यावरण की सुरक्षा, घरेलू अपशिष्ट का बेहतर उपयोग पर आधारित मॉडलों की प्रस्तुति बेहतर प्रयास है। डीसी ने कहा कि प्रतियोगिता से छात्रों के व्यक्तित्व का विकास होता है। प्रशिक्षु आईएएस सूरज कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रस्तुत किया है। यहां कई ऐसे स्कूल के विद्यार्थी हैं, जहां साधनों का घोर अभाव है। इसके बाद भी बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि मैं भी विज्ञान का छात्र था और विज्ञान प्रर्दशनी में हिस्सा लेने की इच्छा होती थी। मगर मुझे मौका नहीं मिल सका। उन्होंने गणित-भौतिकी विषय पर आधारित नोट्रेडेम विद्यालय की छात्रा नंदिता प्रसाद के मॉडल की सराहना की।
गुमलाके विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं
क्षेत्रीयशिक्षा उप निदेशक पॉलिकार्प तिर्की ने कहा कि गुमला के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं हैं। 42वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित पर्यावरण पर आधारित प्रदर्शनी में उन्हें मंच मिला है। भविष्य में भी जिला स्तर पर ऐसे छोटी-छोटी प्रदर्शनी का आयोजन होना चाहिए ताकि छात्रों में छुपी हुई प्रतिभा उभर कर सामने सके। विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर हिरमिला लकड़ा ने कहा कि विज्ञान के रूप में मानव को जीवन मिला है। विज्ञान के प्रति विद्यार्थी अपनी रुचि जगाएं।
इसके पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प