भाड़ा कम नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
गुमला| भाजपाजिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्र ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर बस भाड़ा घटाने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले में शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर भाजपा आम जनता के साथ सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी। ज्ञापन में कहा गया है कि डीजल एवं पेट्रोल के दामों में भारी गिरावट के बावजूद बस मालिकों द्वारा बस भाड़ा में कोई कमी नहीं की गई है। इससे आम जनता में जिला प्रशासन एवं बस मालिकों के प्रति काफी रोष है। जबकि कई दूसरे स्थानों में बस भाड़ा में कमी की गई है।