ट्रैक्टर एसोसिएशन की बैठक आज
गुमला|ट्रैक्टर एसोसिएशनगुमला की बैठक रविवार को होगी। बैठक पालकोट रोड स्थित रौनियार धर्मशाला में दोपहर 12 बजे से होगी। इसमें एसोसिएशन द्वारा वनभोज के आयोजन तथा ट्रैक्टर संचालकों की समस्या पर विचार-विमर्श किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू ने सभी ट्रैक्टर मालिकों से बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।