पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृद्धा पेंशन के लिए महीनों लगाना पड़ता है चक्कर

वृद्धा पेंशन के लिए महीनों लगाना पड़ता है चक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीगुमला-सिमडेगा कोऑपरेटिव बैंक डुमरी में वृद्धा पेंशनधारियों को बैंक कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लाभुकों का कहना है कि पेंशन के लिए महीनों बैंक का चक्कर काटना पड़ता है। बैंक से यह कहकर लौटा दिया जाता है कि अंचल से अभी पैसा नहीं आया है, बैंक में पैसा नहीं है।

ऐसे में 20-25 किमी दूर आकाशी, नवगाय, दीना लुचूतपाठ आदि जगहों से पेंशन लेने के लिए डुमरी आने वाले लाभुक दिनभर भूखे-प्यासे रहने के बाद खाली हाथ घर लौट जाते हैं। आकाशी गांव निवासी बुटनी देवी और करमेला टोप्पो ने बताया कि एक सप्ताह से बैंक रहे हैं, लेकिन पैसा नहीं है कहकर भुगतान नहीं किया जा रहा है।

लुचूतपाठ निवासी बोका नगेशिया, लतरू कोढवा, डहरू मुंडा, दोवी किसान ने बताया कि एक महीना से बैंक रहे हैं। इस संबंध में बैंककर्मी दिलीप लकड़ा ने बताया कि पैसा नहीं है, इसलिए भुगतान नहीं किया गया।