पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीसीसी में अनियमितता की जांच

पीसीसी में अनियमितता की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसिया | उपविकासआयुक्त के आदेश के आलोक में बसिया के एसडीओ अनिल तिर्की तथा गुमला के ईई नागेश्वर महतो की दो सदस्यीय टीम ने पीसीसी पथ में अनियमितता की जांच की। खलील खान के घर से धोधो खड़िया के घर तक पीसीसी पथ निर्माण में भारी अनियमितता की शिकायत की गई थी। इसके आलोक में दो अधिकारियों की टीम ने पीसीसी पथ का स्थल निरीक्षण किया। बोल्डर सोलिंग की मोटाई नौ इंच होनी थी। परंतु जांच के दौरान चार इंच तथा ढलाई छह इंच की जगह मात्र दो इंच ढलाई पाई गई। प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं होने की बात जांच में सामने आई। इस रोड का निर्माण कार्य पंचायत सेवक धनंजय प्रसाद द्वारा कराया गया है। इस संबंध में एसडीओ अनिल तिर्की ने कहा कि पीसीसी पथ निर्माण कार्य में अनियमितता बरती गई है, जिसकी जांच रिपोर्ट उपविकास आयुक्त को भेज दी गई है। इस संबंध में जेई हरिनंदन रजक ने कहा कि फर्जी मापी पुस्तिका बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसे लेकर अभिकर्ता ने फंसाने का प्रयास किया था।