प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पीटा
सदरअस्पताल परिसर में शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर घंटों ड्रामा चलता रहा। प्रेमिका के परिजन जबरन उसे घसीटते हुए अपने साथ ले जाने की कोशिश में जुटे थे। प्रेमिका को साथ ले जाने से रोक रहे प्रेमी की परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी।
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी जोड़ा और युवती के परिजनों को थाना ले आई। थाने में प्रेमी जोड़ा ने पुलिस को जानकारी दी कि सिसई थाना क्षेत्र के खेर्रा गांव निवासी 21 वर्षीय सोनम भगत सदर थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी स्व गोविंद राम गोप के पुत्र विवेक कुमार यादव के साथ विगत चार वर्षों से प्रेम प्रसंग है। दोनों ने कोर्ट मैरेज के लिए 17 अक्टूबर 2014 को गुमला के रजिस्ट्रार के कार्यालय में निबंधन कराया है। मगर युवती के परिजनों ने रजिस्ट्रार कार्यालय में उसके मनोरोगी होने का दस्तावेज प्रस्तुत कर कोर्ट मैरेज नहीं करने की अपील 25 नवंबर 2014 को दाखिल की है। इसके बाद दोनों का कोर्ट मैरेज रुक गया है। शुक्रवार को दोपहर दो बजे प्रेमी जोड़ा सदर अस्पताल पहुंचे। जहां वे चिकित्सक से मिलकर मनोरोगी की बात गलत होने की जांच कराने पहुंचे थे। इसकी भनक युवती के परिजनों को लग गई। परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर प्रेमी की पिटाई करते हुए युवती को वाहन में बैठाकर जबरन घर ले जाना चाहा। मगर प्रेमी भी प्रेमिका को नहीं ले जाने की जिद पर अड़ा रहा।
प्रेमिका को ले जाते परिजन।
परिजन पागल घोषित करना चाहते हैं : प्रेमिका
प्रेमिकासोनम भगत का कहना है कि वह विवेक यादव से विवाह करना चाहती है। मगर परिवार वाले फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर मुझे पागल घोषित कर रहे हैं।
विक्षिप्तहै बेटी : पिता
प्रेमिकाके पिता लक्ष्मण भगत का कहना है कि उनकी पुत्री मानसिक रूप से विक्षिप्त है। रिनपास रांची का प्रमाण पत्र भी है।
थानाप्रभारी ने कहा- कोर्ट का मामला है
इससंबंध में थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने कहा कि मैरेज कोर्ट में परिजनों ने आपत्ति दर्ज कराई है। यह कोर्ट का मामला है। दोनों को सुरक्षा के दृिष्टकोण से थाना लाया गया है।