पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रौतिया समाज का सम्मान समारोह 11 को

रौतिया समाज का सम्मान समारोह 11 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला|शहीद बख्तरसाय स्मृति भवन लक्ष्मण नगर में अखिल भारतीय रौतिया समाज के गुमला नगर कमेटी की बैठक खिरोधर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 11 जनवरी को सम्मान समारोह सह वार्षिक वनभोज कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि समाज के मैट्रिक इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रखंड अध्यक्ष के पास 31 दिसंबर तक अपना अंक प्रमाण पत्र जमा कर दें। बैठक में प्रखंड अध्यक्षों को चार जनवरी तक नगर कमेटी में सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में लक्ष्मी नारायण सिंह, आजाद सिंह, कृष्ण निरंजन सिंह, रामधनी सिंह, अशोक सिंह, संतोष सिंह, महेंद्र सिंह, कुमारनंद सिंह, बालेश्वर सिंह, महगू सिंह, प्रताप सिंह, कंचन बैगा, शंकरनाथ सिंह, धनंजय सिंह आदि उपस्थित थे।