पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेहल्लुम का जुलूस, अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन

चेहल्लुम का जुलूस, अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट्रलमुहर्रम कमेटी के तत्वावधान में रविवार को शहरी क्षेत्र में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने चेहल्लुम का जुलूस निकाला। जुलूस की शुरुआत धोबी मुहल्ला स्थित बड़ी इमामबाड़ा से की गई। इसके बाद तेरह अखाड़ा समिति के लोग ढोल ताशा पारंपरिक अस्त्र- शस्त्र निशान के साथ बाजार टांड़ के परिसर में एकत्रित होने के बाद शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। इसके बाद जुलूस सिसई रोड़ स्थित संत इग्नासियुस हाई स्कूल के समीप पहुंची। जहां से पुन: जुलूस सिसई रोड पहुंचा। यहां सेंट्रल मुहर्रम कमेटी पदाधिकारियों ने सभी अखाड़ा समिति के सदर की पगड़ी पोशी की। टावर चौक पर सभी अखाड़ा के सदस्यों ने बारी-बारी से अस्त्र-शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया। जुलूस में शामिल लोग या अली या हुसैन, नारे तकबीर, अल्लाह हू अकबर, नारे रिसालत आदि नारे लगा रहे थे।

जुलूस में बाजार टांड़ के धौताल क्लब चांदनी चौक के गोल्डन क्लब ने आकर्षक ताजिया निकाला। चांदनी चौक अखाड़ा जुलूस में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस अखाड़ा समिति के जुलूस के आगे-आगे छह घोड़ों में सवार युवकों द्वारा कई हैरतअंगेज कारनामे दिखाए जा रहे थे। पंजाबी गली के अली घोल द्वारा निकाले गए जुलूस में छोटे- छोटे बच्चों ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए।

जुलूस देर शाम तक थाना रोड में जमी हुई थी। जुलूस थाना चौक होते हुए लोहरदगा रोड, पटेल चौक, मेन रोड आदि मार्गों का परिभ्रमण करते हुए देर रात टॉवर चौक पहुंचकर समाप्त हुई। मौके पर थाना रोड, अली घोल, इस्लाम पुर, रजा कॉलोनी, रज्जाक लेन, अहमद लेन, आजाद बस्ती, हुसैन नगर, कुरैशी मुहल्ला, चांदनी चौक, मुस्लिम युवा क्लब गांधी नगर, मिल्लत कॉलोनी, गौश नगर अखाड़ों का जुलूस शामिल था।

इधर जुलूस के स्वागत को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पर स्टॉल लगाकर पानी, शरबत, मिठाई आदि का वितरण किया गया। मौके पर मो. तौहीद, मो. तनवीर, मो. जाहिद, मो. तलहा, मो. साजिद, मो. सलीम जावेद, मो. सलीम, मो. मेराज, मो. जीशान, मो. साकिब, मो. तौफिक, मो. फिरोज, मो. शाहिद, मो. मोनू, मो. अरशद, मो. अफजल, मो. नसीम, मो. नदीम, मो. रिजवान समेत हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी उपस्थित थे।

सेंट्रल मुहर्रम कमेटी ने पगड़ी पोशी कर स्वागत किया

सेंट्रलमुहर्रम कमेटी की ओर से टावर चौक में पगड़ी पोशी रस्म अदायगी की गई। पगड़ी पोशी कार्यक्रम में सभी समुदाय के लोगों ने