पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों के खेतों तक पहुंचाएं पानी

किसानों के खेतों तक पहुंचाएं पानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला उपायुक्तश्रवण साय ने शनिवार को चैनपुर के नक्सल ग्रस्त इलाके में बाइक से घूम घूम कर जल संचयन की व्यवस्था किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की तरकीब के लिए अधिकारियों ग्रामीणों से सीधी बातचीत की। उपायुक्त चैनपुर के मॉडल विलेज जयपुर गांव स्थित तिलवारी डैम का निरीक्षण किया।

इस दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर डैम के पानी के उपयोग खेती की जानकारी ली। पंचायत के मुखिया सामुवेल टोप्पो प्रमुख ओलिभा कान्ता उप प्रमुख सुशील दीपक ने डैम के गेट से पानी लीकेज करने औऱ बरसात का पानी बेकार बह जाने की जानकारी दी जिस पर उपायुक्त ने एमआई के कार्यपालक अभियंता पूछताछ की जल्द प्राक्कलन तैयार कर गेट को ठीक करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने तिगावल बांध का भी मुआयना किया। वाटर स्टोरेज कैपिसिटी को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कार्य करने की बात कही। जिसके उपरांत उपायुक्त ने लालगंज बांध, गुलाब गंज डैम, किरतो डैम का निरीक्षण किया।

खबरें और भी हैं...