पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वृद्धा की गला रेतकर हत्या

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालकोट में गला काटकर युवक को मार डाला

{ गांव में दबंगई करता था रतिया, डर से जंगल जाना छोड़ चुके थे ग्रामीण

{ मृतक की भाभी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया

भास्करन्यूज| पालकोट

प्रखंड थाना क्षेत्र के झिकिरमा पंचायत के डोंगा पहाड़ के पास शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने 25 वर्षीय रतिया तुरी उर्फ रतिया मांझी की हत्या गला रेतकर कर दी। शनिवार को 11 बजे मृतक के घर से 500 गज की दूरी पर खेत में रतिया का शव ग्रामीणों ने देखा। फिर इसकी सूचना मुखिया ज्योति लकड़ा को दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही एसआई बिगु राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। छानबीन के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। इस संबंध में मृतक की भाभी ललिता देवी ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया

ग्रामीणों ने बताया कि रतिया मजदूरी का कार्य करता था। लेकिन पांच वर्ष पूर्व सिमडेगा जिला के कोलेबिरा प्रखंड स्थित रैतिया गांव में अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला करने के आरोप में सिमडेगा जेल गया था। ग्रामीणों ने बताया कि वह अक्सर गांव से बाहर ही रहता था। लेकिन गांव में दबंगई करता था। साथ ही ग्रामीणों महिलाओं को जान से मारने की धमकी दिया करता था। उसके डर के कारण ग्रामीण डोंगा पहाड़ की ओर नहीं जाते थे। जंगल जाना भी बंद कर दिया था। फिरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अब तक अपराधियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने थाना पहुंचे ग्रामीणों से भी हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। मगर कोई सफलता नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद के कारण हत्या की गई है।

खबरें और भी हैं...