पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं का फेस्टिवल वेलेंटाइन डे आज, खूब खरीद रहे गुलाब

युवाओं का फेस्टिवल वेलेंटाइन डे आज, खूब खरीद रहे गुलाब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
14फरवरी वेलेंटाइन डे को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह दिन प्रेमी जोड़ों यंगर्स के लिए किसी खास त्योहार से कम नहीं है। वे अपने-अपने तरीके से वेलेंटाइन डे मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। शनिवार को युवाओं काे ग्रिटिंग्स कार्ड, उपहार, टैडी बियर, महंगे वेराइटी के चॉक्लेट आदि की खरीदारी करते हुए देखा गया। दुकानों में 10 से 500 रुपए तक के कार्ड उपलब्ध है। वहीं ब्रांडेड कार्ड आरचिज, आकृति, पीके, म्यूजिकल कार्ड, सिग्नेचर, मीरा आदि के कार्डों की डिमांड जाेरों पर है। हालांकि टैक्नोलॉजी युग में मोबाइल, वॉट्सएप, फेसबुक, आईएमओ आदि ने कार्ड की बिक्री को प्रभावित किया है। फिर भी युवाओं में म्यूजिकल ब्रांडेड कार्ड के प्रति दीवानगी बनी हुई है।

ऊंचेदामों पर बिक रहे हैं सिंगिंग कार्ड

प्रेमीजोड़ों के पसंद के अनुसार सिंगिंग कार्ड की मांग ज्यादा है। सिंगिंग कार्ड को बहुत ही बेहतरीन खुबसूरत तरीके से तैयार किया गया है। जिसे खोलते ही हैप्पी वेलेंटाइन डे, आई लव यू, विल यू बी मे वेलेंटाइन आदि मनमोहक धुन सुनाई देती है।





खबरें और भी हैं...