पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घायल मंगलेश्वर को किया रिम्स रेफर

घायल मंगलेश्वर को किया रिम्स रेफर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घायल संतोष उरांव और मंगलेश्वर का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी।

आरयू के दर्शनशास्त्र एचओडी डॉ. करमा उरांव के पुत्र की शादी में रांची से गुमला रही थी बारात

भास्कर न्यूज|गुमला

डॉ.करमा उरांव के बेटे की शादी में बारात लेकर जा रही टाटा मैजिक गाड़ी और ट्रेलर में हुई टक्कर से कई लोग घायल हो गए। घायलों में मंगलेश्वर उरांव 45 वर्ष ग्राम कोनाटोली बिशुनपुर, जीतेंद्र लोहरा 22 वर्ष ग्राम लोंगा, अम्रेश उरांव ग्राम चिरोडीह बिशुनपुर, रूपेन देवी 40 वर्ष संतोष उरांव 21 वर्ष दोनों ग्राम चिरौंदी रांची शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया। जहां से मंगलेश्वर उरांव की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।

बाकी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

टाटा मैजिक के उड़े परखच्चे

मैजिकवाहन ट्रेलर के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं मृतक महावीर सूरजा का शव वाहन में ही फंस गया। टक्कर की आवाज से आस-पास के ग्रामीण अपने- अपने घरों से बाहर निकले और घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने एक-एक कर वाहन में पड़े सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद वाहन की व्यवस्था कर सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया दो लोगों की मौत होने शव वाहन में फंसे होने की सूचना के बाद वे अपने अन्य सहयोगियों के साथ घटनास्थल पहुंचे।

12 को रांची गए थे मृतक घायल

दर्शनशास्त्रके एचओडी डॉ. करमा उरांव का पैतृक गांव बिशुनपुर के चीरोडीह में है। वे रांची के मोरहाबादी के समीप मकान बनाकर रहते हैं। पुत्र शनि उरांव के विवाह को लेकर चीरोडीह गांव के लोगों रिश्तेदारों को शादी में आमंत्रित किया गया था। सड़क दुर्घटना में मृत घायल 12 फरवरी को टाटा मैजिक वाहन लेकर रांची गए थे। जहां से बाराती के रूप में सभी मैजिक में सवार होकर बसुवा गांव रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसा हुआ।

खबरें और भी हैं...