मां से भक्तों ने की विद्या और समृद्धि की कामना
गुमला में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा
भास्करन्यूज | गुमला
जिले में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों गली-मुहल्लों में सरस्वती पूजा की धूम रही। न्यू हंसवाहिनी क्लब धोबी मुहल्ला, विद्या वाहिनी क्लब, मां सरस्वती क्लब, तेली छात्रावास, शांति नगर, पालकोट रोड, डीएसपी रोड, लार्ड बुद्धा इंटर कॉलेज, विवेकानंद ज्ञान भारती स्कूल, टाना भगत उच्च विद्यालय नवडीहा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवडीहा, यूथ क्लब सहित अन्य क्लबों की ओर से मां की विशाल प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। शनिवार को पूजा-अर्चना के बाद मां के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। जहां श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर ज्ञान, बुद्धि समृद्धि की कामना की।
इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई पूजा समितियों की ओर से प्रतिमा का विसर्जन रविवार को किया जाएगा। जबकि अधिक स्थानों में सोमवार मंगलवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
तालाब पर बनाया गया पूजा पंडाल।