हल्ला बोल कार्यक्रम फ्लॉप : हांदू
गुमला | भाजपाके हल्ला बोल कार्यक्रम को जिप सदस्य हांदू भगत ने फ्लॉप बताया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सांसद विधायक मंच से गायब थे। सांसद विधायक अपने मद में कमीशन खोरी भ्रष्टाचार को बंद करें। भ्रष्ट अधिकारी के लिए जनप्रतिनिधि दोषी हैं। उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क के लिए कभी भी इन्होंने प्रयास नहीं किया। वहीं भाकपा माले के जिला सचिव विजय सिंह ने भी हल्ला बोल को महज नौटंकी बताया। उन्होंने कहा कि विधायक सांसद मद में फैली कमीशनखोरी पर भाजपा रोक लगाए। सके बाद जिले में फैले भ्रष्टाचार पर कुछ बोले।