पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुमला रेडिसन रेड ने रेडिसन ग्रीन को किया पराजित

गुमला रेडिसन रेड ने रेडिसन ग्रीन को किया पराजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परमवीरअल्बर्ट एक्का स्टेडियम भाग दो में खेले जा रहे जिला स्तरीय सीनियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन एक मैच खेला गया। गुमला रेडिसन रेड बनाम गुमला रेडिसन ग्रीन के बीच खेले गए मैच में गुमला रेडिसन रेड की टीम ने 73 रन रेडिसन ग्रीन की टीम को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुमला रेडिसन रेड की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में सभी विकेट खो कर 180 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कुमार अभिषेक ने 29, आलोक लकड़ा ने 23 आशुतोष राठौर ने 22 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गुमला रेडिसन ग्रीन की टीम ने गेंदबाजी करते हुए अतिरिक्त 47 रन दिए। जवाबी पारी खेलने उतरी गुमला रेडिसन ग्रीन की टीम पूरी विकेट खो कर महज 107 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से गोस्वामी ने सर्वाधिक 31, ओमप्रकाश ने 12 दिनेश ने 11 रन का योगदान दिया। बाकी अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। रेडिसन रेड की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक कमलेश ने क्रमश: तीन-तीन विकेट झटके। वहीं अजय कुमार को दो विकेट प्राप्त हुए। मयंक गोविंद ने एक-एक विकेट लिए। अंपायर की भूमिका कृष्ण कुमार सिंह रमेश कुमार ने निभाई।