तीन अपराधियों पर नामजद प्राथमिकी
शहरकी पंजाबी गली में गत पांच दिसंबर की रात गुरबिंदर सिंह उर्फ छोटू सरदार को गोली मारने की घटना में गुरबिंदर के बयान पर सदर थाना में अपराधी चंदन वर्मा, डब्ल्यू उर्फ सरफराज आलम राजा पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। घायलावस्था में गुरबिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि डब्ल्यू नामक अपराधी ने गोली मारी थी। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को अपराधियों की धर पकड़ की दिशा में अबतक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। हालांकि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।