पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्तिक उरांव के मार्ग पर चलने का संकल्प

कार्तिक उरांव के मार्ग पर चलने का संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्तिक के आदर्शों को करें आत्मसात : विमलचंद्र

कांग्रेसियों ने कार्तिक बाबू को दी श्रद्धांजलि

कार्तिकउरांव की पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों के सदस्यों समेत नागरिकों ने सोबरन टोली में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। लोगों ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा की जिला इकाई ने भी सोबरन टोली में उनकी मूर्ति पर फूल-माला चढ़ाई। प्रार्थना भी की।

प्रार्थना सभा के सचिव सोमदेव उरांव ने कहा कि कार्तिक उरांव झारखंड के हीरा थे। उन्होंने आदिवासी विकास परिषद का गठन कर आदिवासियों को दिशा दी। मौके पर प्रकाश उरांव, बालमुनि उरांव, जलेश्वर उरांव, सोमे उरांव, सोमदेव उरांव, बसंती उरांव, उर्मिला उरांव, शाहदेव उरांव विजय उरांव आदि मौजूद थे। पीकेटी मेमोरियल ट्रस्ट ने भी पुण्यतिथि मनाई।

ट्रस्ट के सदस्यों में अध्यक्ष बसंत तिर्की, प्रवीण टोप्पो, सोमा उरांव, संजय भगत, प्रेम भगत, फुलदेव उरांव, प्रभात भगत, संजय केरकेट्टा, बंबूल अनमोल आदि ने भी कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

भास्कर न्यूज | गुमला

अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद गुमला इकाई के सदस्यों ने कार्तिक उरांव की पुण्यतिथि पर केओ कॉलेज में स्थापित कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला संयोजक विमलचंद्र बड़ाईक ने कहा कि जनजातियों के मसीहा कार्तिक उरांव लोकप्रिय नेता के साथ- साथ कुशल अभियंता थे। आज भी समाज के प्रेरणास्रोत हैं। कार्तिक उरांव ने राजनीति क्षेत्र में भी समाज के लिए कई अनोखे कार्य किए। उन्होंने कहा कि झारखंड का एक भी राजनीतिक नेता कार्तिक उरांव के आदर्शों को आत्मसात कर लेता, तो राज्य का कल्याण हो जाता। उनके सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश कार्य समिति के सदस्य नेल्सन भगत ने कार्तिक उरांव आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वे अपने कार्यों के कारण याद किए जाते हैं। इस मौके पर तुलेश्वर उरांव, खद्दी कुमारी, शांति कुमारी, चम्पु कुमारी, दीपेंद्र यादव, प्रेमचंद्र साहू, सुमति कुमारी, अजित उरांव, अनुप कुमार साहू, मनदीप कुमार साहू, दीपक साहू, शिशिर प्रजापति राहुल साहू समेत कई लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय मंत्री राजेंद्र राम ने किया