पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपराधियों ने दंपती को घायल किया बाइक फूंकी

अपराधियों ने दंपती को घायल किया बाइक फूंकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडके कोब्जा पूर्वडांड़ में रविवार की रात लगभग दस बजे दस-बारह की संख्या में अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने दु:खु सोरेंग एवं उसकी प|ी धनपति सोरेंग को घायल कर दिया। अपराधियों ने घर का दरवाजा खुलवाया और लाठी-डंडा एवं लोहे से दंपती पर वार कर दिया। इसके बाद उनकी बाइक को आग के हवाले कर दिया।

अपराधियों ने उन्हें मरा समझकर छोड़कर चलते बने। दु:खु सोरेंग की पुत्री प्रिया सोरेंग, संगीता सोरेन प्रेमचंद सोरेंग अपराधियों के डर से घर के अंदर दुबके रहे। अहले सुबह ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। इस मामले में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।