निजी स्कूलों की बैठक आज
गुमला | शिक्षाअधिकार अधिनियम 2009 के क्रियान्वयन की स्थिति को जानने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों की बैठक 23 सितंबर को बुलाई है। बैठक पूर्वाह्न 11.00 बजे से एसएस प्लस टू विद्यालय के सभागार में होगी। बताया जाता है कि बैठक में निजी विद्यालयों में शिक्षा अधिकार के क्रियान्वयन के संबंध में रिपोर्ट ली जाएगी।