सात अक्टूबर से सड़क जाम की चेतावनी
गुमला | शहीदबख्तर साय स्मृति भवन में रायडीह संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को हुई। इसमें रायडीह को चैनपुर अनुमंडल से अलग कर गुमला अनुमंडल में शामिल करने की मांग पर सरकार द्वारा अब तक कोई पहल नहीं करने पर चर्चा की गई। इस मामले को लेकर संघर्ष समिति द्वारा 7 अक्टूबर से बेमियादी सड़क जाम की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर विनय कुमार लाल, प्रमुख यशोदा उरांव, चुमनू उरांव, जगनारायण सिहं, रंजीत एक्का, इस्माइल कुजूर, सिलविरयुस मिंज, रामदेव बड़ाईक, पारसनाथ उरांव, मुनेश्वर साहू, योगेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, सुनीता देवी, वसनी देवी, गीता देवी सहित सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।