त्योहार में बिजली, पानी सफाई की मांग
गुमला | दुर्गापूजा, दीपावली, छठ, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुमला शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी, सफाई आदि की समुचित व्यवस्था करने की मांग की गई है। बड़ा बाजार दुर्गा मंदिर राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने डीसी को ज्ञापन देकर सभी पूजा पंडालों में बिजली, पानी, सफाई की व्यवस्था के साथ साथ विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाने, जुलूस मार्ग में झूल रहे बिजली के तारों को ठीक कराने, जुलूस मार्ग जशपुर रोड में झुके पेड़ की डालियों की छंटाई करने, मार्गों में वेपर लाइट लगवाने, सभी पूजा पंडालों में टैंकर से पानी की आपूर्ति, प्रतिमा विसर्जन के लिए हाफ डाला ट्रक की व्यवस्था करने तथा दुर्गा पूजा में सड़क पर जमा होने वाली भीड़ को सही दिशा देने के लिए ट्रैफिक की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है।