- Hindi News
- भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बनी प्रतिमा
भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बनी प्रतिमा
गुमला | भाजपाके महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गायत्री देवी के निर्देश पर वार्ड नंबर छह की प्रतिमा देवी को गुमला नगर महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि संगठन को सशक्त और कार्यों में गति प्रदान करने के प्रतिमा को दायित्व सौंपा गया है। प्रतिमा को 15 दिनों के अंदर नगर कमेटी का गठन कर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। इसकी जानकारी भाजपा नगर अध्यक्ष निर्मल कुमार ने दी।