प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता 16 से
विद्याविकास समिति झारखंड द्वारा 16 से 19 अक्टूबर तक परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में झारखंड के सभी शिशु विद्या मंदिर के लगभग पांच सौ प्रतिभागी भैया-बहन भाग लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के राज्यमंत्री सुदर्शन भगत विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्या विकास समिति के रामावतार नरसरिया उपस्थित होंगे। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख मोतीलाल अग्रवाल, प्रदेश सचिव मुकेश नंदन, वनवासी शिक्षा प्रमुख निरंजन कुमार लाल, विभाग निरीक्षक रमेश मणि पाठक, संभाग निरीक्षक गोपेश कुमार घोष एवं प्रधानाचार्य सुबोध कुमार पांडेय, सुरेंद्र पाठक समेत विद्यालय के सचिव त्रिभुवन शर्मा ने समीक्षा बैठक की।
बैठक में खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, जल, सुरक्षा, निमंत्रण, स्वागत, विद्युत, पुरस्कार, साज-सज्जा समेत कई विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में उक्त कार्यक्रम को लेकर आचार्यों के बीच विभागों का वितरण किया गया। बैठक में खेलकूद सह विद्यालय मीडिया प्रभारी भोलानाथ दास सहित कई आचार्य उपस्थित थे।