खिलाड़ियों की बैठक 28 को
गुमला | जिलेके वॉलीबॉल, कबड्डी, खोखो, फुटबॉल एथलेटिक्स के खिलाड़ियों की बैठक 28 सितंबर को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के समीप दिन के 11 बजे होगी। बैठक में खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधा पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। बैठक में जिले के सभी खिलाड़ियों एवं एथलेटिक्स से उपस्थित रहने की अपील की गई है। यह जानकारी संयोजक कृष्णा उरांव ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।