महिला पर प्राथमिकी दर्ज
भरनो | बालकल्याण समिति गुमला ने भरनो थाना को पत्र भेजकर आरोपी दुलारी देवी उर्फ दुलैर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया था। पत्र में दुलारी पर समिति ने मानव तस्करी का आरोप लगाया है। इसी के आलोक में बुधवार को आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। बाल कल्याण समिति द्वारा भरनो थाना को लिखे पत्र में कहा गया कि अंबोवा पुजार टोली गांव निवासी पूना उरांव की नाबालिग बेटी को गांव के ही दुलारी देवी द्वारा तीन साल पूर्व बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाकर बेच दिया गया है। केस के अनुसंधान कर्ता ने बताया कि ये मामला मानव तस्करी का है। पुलिस आरोपी को पकड़ने बुधवार को गांव गई, परंतु वह गांव में नहीं थी। पुलिस ने बताया कि दुलैर पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में एक व्यक्ति के साथ रह रही है।