पं. दीनदयाल महान विचारक थे : विधायक
दीनदयाल का जीवन समाजसेवा को था समर्पित : राकेश प्रसाद
दीनदयाल के बताए मार्ग पर चलकर करें समाज सेवा : दामोदर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते भाजपाई।
भास्कर न्यूज | लोहरदगा
जिलाभाजपा ने तेली धर्मशाला में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। मौके पर राष्ट्रवाद की धारा विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने पंडित दिनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज की सेवा में लगा दिया था। अपने विचार, कर्म, व्यवहार तथा संगठित क्षमता से देश समाज को नई दिशा दी। ओमप्रकाश सिंह ने कहा दीनदयाल समग्र दृष्टिकोण वाले व्यक्तित्व एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलने वाले थे। मौके पर रेणू तिर्की, विनोद राय, लाल नवल नाथ शाहदेव, राजमोहन प्रियदर्शी, सुनील सिंह, अखज प्रजापति, रामकिशोर शुक्ला, सुदामा प्रसाद, राजकिशोर साहू, अमरेश भारती, विनोद तमेड़ा, खुदीराम प्रजापति, अनिल उरांव, ओम कांस्यकार, अनुज शाहदेव, मीना बाखला, सामेला भगत, विनोद केरकेट्टा, लक्ष्मी नारायण भगत, बालकृष्णा सिंह, संजय दीक्षित, मनीष किशोर, परशुराम प्रसाद, राजकुमार वर्मा, राजेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, संजय दीक्षित, मनीष किशोर, राजबीर, प्रीतम, मुनेश्वर, सुनिल, दयाशंकर, राहुल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
गुमला।भाजपा नगरने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दामोदर कसेरा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ से जुड़े रहने के बाद भी दलीय भावना से ऊपर उठकर कई कार्य किए। राजनीति के माध्यम से लोगों की सेवा की। अंत्योदय के बिंदु पर गांधी, लोहिया दीनदयाल एक जगह खड़े रहे। 1968 तक वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे। लेकिन अखिल भारतीय महामंत्री के नाते उन्होंने पार्टी को एक नई दिशा दी। उनका योगदान पार्टी कभी भूल नहीं सकती है। हम सभी पंडितजी के बताए रास्ते पर चलकर समाज सेवा में अहम भूमिका निभाएंगे। जिला महामंत्री अनुप चंद्र अधिकारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मानवता के भविष्य दृष्टा थे। नगर अध्यक्ष नर्मल कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन उच्च विचार के प्रदर्शक थे। इस अवसर पर