पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 2254 विद्यार्थी हुए शामिल

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 2254 विद्यार्थी हुए शामिल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवोदयविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिला मुख्यालय के पांच परीक्षा केंद्रों मे शांतिपूर्वक कदाचार मुक्त संपन्न हुआ। प्रवेश परीक्षा में कुल 2254 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 291 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर रिजनल कार्यालय पटना भेजने की तैयारी प्रारंभ कर दी गई। दो घंटे तक चले इस प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन में सीबीएसई इंचार्ज नसीम अहमद, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डा सतीश कुमार समेत 18 सीएलओ सैकड़ों शिक्षकों को लगाया गया था। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरू पुष्पा टोप्पो मजिस्ट्रेट ने सभी परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। संत इग्नासियुस हाई स्कूल में परीक्षा के सफल संचालन में विद्यालय के प्राचार्य फादर एरेंसियुस मिंज, फादर मनोहर खोया, नर्मदेश्वर पाठक, राम विनय मिश्रा, शांति मार्गेट बाड़ा, अजिता लकड़ा, मुकेश ठाकुर, कुलदीप बा, जेवियर टोप्पो, श्याम सुंदर ठाकुर, पूनम टोप्पो, रामचंदर साहु, निर्मल कुजूर, रश्मि प्रसाद, उर्सु लाइन कॉन्वेंट में प्राचार्य सिस्टर हिरमिला लकड़ा, एसएस प्लस टू में अजय किशोर नाथ पांडेय ने सफल भूमिका निभायी।

नवोदय की परीक्षा देते छात्र।