- Hindi News
- लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें डाककर्मी : केडी सिंह
लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें डाककर्मी : केडी सिंह
प्रधान डाकघर गुमला द्वारा शनिवार को स्थानीय महेश्वरी धर्मशाला में समीक्षा प्रोत्साहन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से रांची के वरिष्ठ डाक अधीक्षक केडी सिंह, सहायक डाक अधीक्षक अनिल गुप्ता, लोहरदगा के डाक निरीक्षक कुमार अनूप, सिमडेगा के डाक निरीक्षक कुणाल प्रियदर्शी प्रधान डाकघर गुमला के डाकपाल मनोज कुमार साह उपस्थित थे।
बैठक की शुरूआत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए केडी सिंह ने भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि डाक बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, सुकन्या संवृद्धि खाता के तहत अधिक से अधिक संख्या में खाता खुलवाकर लोग लाभान्वित हो। इसके लिए डाककर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें। डाकघर द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
उन्होंने मनरेगा के मजदूरी भुगतान केइपीएस टेबलेट द्वारा करने का निर्देश दिया, ताकि मजदूरी राशि सीधा मजदूरों के हाथों में मिल सके। अनिल गुप्ता ने कहा कि कर्मी अपने- अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसकी प्राप्ति करें। कुमार अनूप ने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक संख्या में डाक सेवाओं से जोड़ने के लिए डाककर्मियों को प्रतियोगिता के आधार पर कार्य करने की जरूरत है। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए डाकपाल मनोज कुमार साह ने कहा कि डाककर्मी कर्मठता ईमानदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि डाकघर में सुकन्या समवृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष की आयु पर बिटिया का खाता खोला जा रहा है। प्रत्येक वर्ष खाता में 1 लाख 50 हजार जमा किया जाना है। इस पर डाकघर साढ़े नौ प्रतिशत ब्याज दे रही है। कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करने वाले डाककर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एसबी खाता खोलने में आगे रहने वाले गुमला के प्रधान डाकघर के डाकपाल मनोज कुमार साह को गोल्ड, जमगांई के बीपीएम शेख इदवा को सिल्वर, बीपीएम रामाधर सिंह को सिल्वर, पीएलआई के तहत अधिक पॉलिसी करने वाले डाककर्मी हैदर अली खान, बिरसा उरांव, देवराज बसंत धनपत गिरि को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुशांत मिंज, बिरसा, बसेत, विनोद, प्रेम, सुधीर समेत सिमडेगा गुमला के सैकड़ों पोस्टमास्टर डाककर्मी उपस्थित थे।
उपस्थित लोग।
मंचासीन डाक विभाग के पदाधिकारी अन्य।