पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीडीओ सीओ के भरोसे विकास नहीं होगा : कड़िया

बीडीओ-सीओ के भरोसे विकास नहीं होगा : कड़िया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडमें बीडीओ सीओ के भरोसे विकास का पहिया आगे नहीं बढ़ सकता। यहां जो भी विकास कार्य होते हैं उसे जनप्रतिनिधि अपनी उपस्थिति में कराये। उक्त बातें सांसद कड़िया मुंडा ने शनिवार को प्रखंड के पिंजराडीपा नदी तट पर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक सह वनभोज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहा कि बीपीएल अतिरिक्त बीपीएल परिवार को प्रावधान के तहत सहायता दी जाएगी। विशिष्ट अतिथि विधायक बिमला प्रधान ने कहा कि तपकरा पंचायत में पलायन की स्थिति बनी है। उसपर रोक लगाना जरूरी है। प्रखंड के लगभग 25 स्थानों पर ट्रांसफार्मर की कमी है। जिसके लिए मैं विद्युत विभाग से वार्ता कर रही हूं। मौके पर जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, सिमडेगा जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, सुमित केशरी, प्रतिमा देवी, लक्ष्मी बड़ाईक, शिवप्रसाद साहू, वंशीधर गुप्ता, बालमुकुंद महतो, मनोज केशरी, मनोज नगेशिया, मिशिर कुजूर, अमरनाथ बामोलिया, वीर नार्गशी, सूर्यदेव सिंह, चतुर साहू, नंद गुप्ता, युधिष्ठिर कंसारी, रंजीत साहू, मनोज साव केशरी, गोपाल केशरी, दुर्गा प्रसाद, बलदेव सिंह, बेचन प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे।

प्रखंडअध्यक्ष ने आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा

भाजपामंडल अध्यक्ष सुमित केशरी ने सांसद विधायक को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपकर प्रखंड की समस्या से अवगत कराते हुए अविलंब निदान की मांग की है।

अभियानचलाकर 100 सदस्य बनाया गया

बैठकके बाद सांसद कड़िया मुंडा विधायक बिमला प्रधान के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें 100 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलायी गयी। युवा नेता मिशिर कुजूर ने बताया कि गुमला में एक लाख लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है।

बालिकाने मांगा पेंशन

इसदौरान एक विकलांग बालिका सुमन ने स्थानीय सांसद कड़िया मंुडा से विकलांगता पेंशन की दिलाए जाने की मांग भी की।

मंचासीन सांसद कड़िया मुंडा, विधायक विमला प्रधान अन्य।