सांस्कृतिक कार्यक्रम का ऑडिशन 9 10 को
गुमला|कला-संस्कृति, खेलकूदएवं युवा कार्य विभाग झारखंड जिला प्रशासन गुमला के संयुक्त तत्वावधान में रंगारंग, पारंपरिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य एवं लोक गायन का कार्यक्रम आगामी 9 और 10 फरवरी को आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में रांची, सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा गुमला जिले से करीब एक हजार प्रतिभागी शामिल होकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसमें चयनित प्रतिभागी को मिलाकर प्रमंडल स्तरीय टीम बनायी जाएगी। जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इसकी सफलता के लिए गुमला जिला के लिए नोडल पदाधिकारी डीईओ नीरू पुष्पा टोप्पो कोआडिनेटर सुषमा नाग को बनाया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए खेल शिक्षक सुशील कुमार ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम लूथेरन मैदान में होगा। कार्यक्रम के पहले दिन सिमडेगा रांची के प्रतिभागियों द्वारा दूसरे दिन खूंटी लोहरदगा तथा गुमला के प्रतिभागी अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति करेंगे।