पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन विपत्र एक सप्ताह के अंदर जमा करें : तिर्की

वेतन विपत्र एक सप्ताह के अंदर जमा करें : तिर्की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड अल्पसंख्यक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को उर्सुलाईन कॉन्वेंट के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष फादर जेफ्रेनियुस तिर्की ने किया। बैठक में मुख्य रूप से डीएसई सच्चिदानंद तिग्गा उपस्थित थे। बैठक में अध्यक्ष ने विस्तार पूर्वक संघ की समस्याओं को डीएसई के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मार्च में 2014 से अक्टूबर 2014 तक का वेतन ऑन लाईन हो चुका है।

वहीं नवंबर 2014 से जनवरी 2015 का वेतन तथा माह फरवरी 2015 का वेतन विपत्र एक सप्ताह के अंदर डीएसई के कार्यालय में जमा कर दें। जिससे निकासी मार्च माह में संभव हो सकेगा। बैठक में अल्पसंख्यक विद्यालयों के अर्जित अवकाश, नवीन अंशदायी पेंशन योजना फरवरी से जून का वार्षिक वेतन वृद्धि, निदेशालय में वर्षों से लंबित अनुमोदन, छठे पुनरीक्षित वेतनमान में उत्क्रमित वेतनमान, ग्रेड पे सुविधा, विद्यालय में छात्र संख्या के आधार पर शिक्षक इकाई, विद्यालय में छात्र -छात्राओं का गुणात्मक विकास, नामांकन, ठहराव आदि विषयों पर एक- एक कर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। मौके पर डीएसई सच्चिदानंद तिग्गा ने शिक्षकों की समस्या सुनने के बाद उसके समाधान को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से फादर जेवियर, फुलजेम्स, जेरोम खलखो, रविंद्र नाथ सिंह, सिस्टर हिलारिया, सिस्टर पुष्पा खेस, सिस्टर अंजेला मिंज, रेणु कुमारी, सिस्टर सिसिलिया, क्रेसेंसिया बाखला, फादर अमृत, सिस्टर रेजिना, सिस्टर पॉलिना, सुरेश टोप्पो, सिलबिरियुस, वत्स रविकांत, माईकल केरकेट्टा समेत सैकडों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।