तेली जतरा का आयोजन 14 को
पालकोट|छोटानागपुरिया तेलीउत्थान समाज पालकोट की बैठक सनराइज पब्लिक स्कूल में हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पीतांबर साहू ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 14 फरवरी को गुमला में तेली जतरा का आयोजन किया जाएगा। मौके पर चतुर साहू, रामअवध साहू, शिवकुमार साहू, दामोदर साहू, कंचन साहू, जगमोहन साहू, रूमन साहू, अर्जुन ओहदार, शंकर साहू, नंदकिशोर साहू, गिरधारी साहू, राधेश्याम साहू, दिनेश्वर प्रसाद साहू आदि उपस्थित थे।