पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भुइयां समाज की बैठक में सामूहिक शौचालय चालू कराने की मांग

भुइयां समाज की बैठक में सामूहिक शौचालय चालू कराने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला|अखिल भारतीयभुईंया समाज कल्याण समिति गुमला ने नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह को ज्ञापन सौंपकर वार्ड सात स्थित हरिजन मुहल्ला में वर्षों से बंद पड़े शौचालय को साफ-सफाई कर चालू कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि हरिजन मुहल्ला में वर्षों से सामूहिक शौचालय है। जिसे कुछ लोगों ने कूड़ा-कचड़ा डालकर जाम कर दिया है। जिसके कारण उस शौचालय का उपयोग नहीं हो पा रहा हे। साथ ही शौचालय वर्षों से बंद पड़ा ह़ुआ है, जिसका खामियाजा मुहल्ले के लोगों को उठाना पड़ रहा है। लोग शौचालय के होते हुए खुले में शौच करने को मजबूर हैं। ज्ञापन में तेजपाल राम, डोमन राम, कृष्णा राम, मानू राम, जितेंद्र राम, बिरसा, शनि राम, चंद्रा कुमारी, मुनी देवी, विष्णु राम, सुरेश राम, बाबू भुईंया सहित अन्य के नाम शामिल हैं।