- Hindi News
- जिले में जिलाध्यक्ष ही सर्वोपरि : सुखदेव भगत
जिले में जिलाध्यक्ष ही सर्वोपरि : सुखदेव भगत
सिमडेगा|गुमला मेंछह फरवरी को आयोजित दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडलीय कांग्रेस की बैठक में सिमडेगा जिले में अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के पदों को लेकर सवाल उठे। पाकरटांड प्रखंड के अध्यक्ष अजीत लकड़ा ने यह सवाल उठाया कि जिले में जिलाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के दो पद होने के कारण उन्हें दिशा-निर्देशों का पालन करने में कठिनाई हो रही है। तब प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में जिलाध्यक्ष ही सर्वोपरि है। जिन जिलों में अध्यक्ष नहीं हैं वहीं पर कार्यकारी अध्यक्ष के पद होंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला ने लिखित रूप से यह जानकारी देते हुए बताया कि पाकरटांड प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा से उन्हें यह जानकारी मिली है।