पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीटीओ को ज्ञापन सौंपा

डीटीओ को ज्ञापन सौंपा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीटीओ को ज्ञापन सौंपा

लोहरदगा|ट्रक मालिकोंकी समस्याओं को लेकर झारखंड ट्रक ऑनर एसोसिएशन लोहरदगा, गुमला लातेहार शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने डीटीओ को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।



ज्ञापन में मुख्य रूप से 2014 विधानसभा चुनाव कार्य में लगे वाहनों के भुगतान, लोकसभा चुनाव में कार्यरत वाहनों का बकाया राशि देने, वाहनों का टैक्स कटवाने की सुविधा परिवहन कार्यालय में शुरू कराने संबंधी मांग शामिल है। डीटीओ ने कहा कि लोक सभा चुनाव में लगे वाहनों का भुगतान एक सप्ताह के भीतर करा दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दीपक सर्राफ, सफदर मलिक, मो कैश, मोकिम अख्तर, चंदन यादव, नीरज कुमार, अनिल कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे।