- Hindi News
- सरस्वती विद्या मंदिर में विदाई समारोह का आयोजन
सरस्वती विद्या मंदिर में विदाई समारोह का आयोजन
गुमला|डीएसपी रोडस्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को समारोह का आयोजन कर दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विभाग प्रचारक राजीव कांत, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कमलेश उरांव, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरि किशोर शाही विद्यालय प्रधान सुबोध पांडेय ने संयुक्त रूप से सरस्वती माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय द्वारा भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान किया जाता है। कमलेश उरांव ने कहा कि विद्या मंदिर की छात्र-छात्राएं, हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। मंच का संचालन छात्रा रानी निकिता सोनी ने किया।
मौके पर त्रिभुवन शर्मा, लालचंद्र अग्रवाल, अनिल सिंह, अयोध्या चौबे, सुदर्शन शर्मा, प्रशांत रंजन, योगेंद्र कुमार, सुनीता, प्रियदर्शनी, अन्नपूर्णा देवी, रविंद्र महापात्र, सुमन सिंह सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।