पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची में पारा शिक्षकों का धरना प्रदर्शन 14 फरवरी को

रांची में पारा शिक्षकों का धरना- प्रदर्शन 14 फरवरी को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला|झारखंड प्रदेशपारा शिक्षक संघ राज्य इकाई के निर्णयानुसार गुमला जिले के पारा शिक्षक- शिक्षिकाओं का आगामी 14 फरवरी को झारखंड परियोजना कार्यालय रांची के समक्ष एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस आशय की जानकारी झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ गुमला के अध्यक्ष नीलांबर साहू ने दी। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों का मानदेय शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप दिया जाय। शिक्षक दक्षता परीक्षा उर्त्तीण पारा शिक्षकों को 50 प्रतिशत का पूरा लाभ दिया जाय। प्रदेश के सभी पारा शिक्षकों को नियमावली बनाकर स्थायी करण एवं सम्मान जनक मानदेय दिया जाय। अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को यथाशीघ्र प्रशिक्षित कराने की व्यवस्था करने सहित कई मांगें प्रमुख हैं। आयोजित धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आगामी 14 फरवरी को दिन के 10 बजे अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचने का आहवान किया है।