पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मध्यस्थता से विवादों का होता है निपटारा : यशवंत

मध्यस्थता से विवादों का होता है निपटारा : यशवंत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाविधिक सेवा प्राधिकार गुमला के तत्वाधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में मध्यस्थता जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बीके गोस्वामी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव यशवंत प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर गोस्वामी ने कहा कि झारखंड के दो जिले रांची और जमशेदपुर को मध्यस्थता के पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है। गुमला जिला में भी मध्यस्थता जागरूकता का कार्य अच्छा हो रहा है। जिला जज कुटुम्ब न्यायालय सीबी सिंह ने बताया कि मनुष्य के पूरे जीवन में हर पल एक मध्यस्थ की जरूरत होती है। प्राधिकार के सचिव यशवंत प्रकाश ने कहा कि मध्यस्थ की सहायता से विवादों का निपटारा होता है। कार्यक्रम में गुमला जिला अधिवक्ता संघ के सचिव ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का गुमला में पहली बार होना सराहनीय है। कार्यक्रम में रांची से आई ममता श्रीवास्तव, मनीषा रानी एवं एलवी गिरि ने मध्यस्थता से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यक्रम में मुकेश श्रीवास्तव, आेमानंद मिश्रा, राम जियावन, रामाकांत मिश्रा, प्रफुल्ल आदि ने भाग लिया।