छात्राओं को किया जागरूक
गुमला . लोहरदगाग्राम स्वराज्य संस्थान की ओर से शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय करमटोली में छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मासिक धर्म संबंधी स्वच्छता एवं प्रबंधन के संबंध में छात्राओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरू पुष्पा टोप्पो ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उन्होंने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। इस दौरान छात्राओं को मासिक धर्म के प्रबंधन से संबंधित वीडियो क्लिप एवं नाटक दिखाया गया। इसके बाद संबंधित विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। साथ ही छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। मौके पर समीर कुमार मल्लिक, प्रतिमा वर्मा, इरका आभा एक्का, रजत मित्रा आदि मौज्ूद थे।