युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
भरनो . भरनोथाना क्षेत्र के डोम्बा अलगोड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय युवती के साथ उसके गांव के ही बुधू उरांव द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता द्वारा घटना को लेकर भरनो थाने में आरोपी बुधू उरांव के विरुद्ध शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया कि अप्रैल 2012 में जब वह बैल चराने गई थी। उस दौरान बुधू ने उसके साथ हथियार टांगी का भय दिखाकर दुष्कर्म किया था। उस वक्त लोक-लाज के डर से पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। और वह अन्यत्र किसी ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए चली गई। जब पुन: वह अपने घर अलगोड़ी आई और किसी काम से गुमला जाने के लिए घर से निकली तो फिर से बुधू ने उसे विगत 24 अगस्त को डोम्बा खुटा टंगरा के पास रोक सड़क किनारे एक सुनसान जगह पर जबरदस्ती ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बाद में पीड़ता द्वारा भरनो थाने में आरोपी बुधू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी। इधर घटना के अनुसंधान कर रहे सहायक अवर निरीक्षक अशरफी राम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।