पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघर्ष के लिए हों एकजुट : मनबहाल

संघर्ष के लिए हों एकजुट : मनबहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलासमिति गुमला तथा ग्रामीण संघर्ष कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रकमसेरा गांव में बैठक हुई। इसमें महिला अधिकार विषय पर लोगों को जानकारी दी गई। संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष मनबहाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण अपने अधिकार के लिए एकजुट हों। वहीं ग्रामीणों ने समिति के समक्ष समस्याओं को रखा। शांति इंदवार ने कहा कि दो साल से ट्रांसफार्मर के जल जाने की सूचना देने के बावजूद बिजली बिल दिया जाता है। इस बाबत सिंह ने उपरोक्त मामले को उपभोक्ता फोरम में ले जाने को कहा। उसी प्रकार बीपीएल धारियों ने कहा कि बीपीएल के बावजूद वृद्धा पेंशन, लोन सहित अन्य सुविधाएं नहीं मिलती हैं। सिंह ने महिलाओं को शिक्षित होने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत प्रशिक्षण लेकर बैंक से लोन लेने रोजगार करने का सुझाव दिया। बिरसन महतो ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए योजनाएं सिर्फ कागज पर चलाई जाती है। जनप्रतिनिधि भी जनता की सुधि सिर्फ चुनाव के समय लेते हैं। कार्यक्रम में ग्रामीण संघर्ष समिति के कोषाध्यक्ष कवि सिंह, मुनी इंदवार, बहुरन यादव, देवेन्द्र सिंह, मोहित गुप्ता, भिनसारी इंदवार, जीरा देवी, लीलावती देवी, प्रेम देवी, महेश्वर दास, बिसुन साई, शनिचर बड़ाईक, बबलू गोप, माडू सिंह, माधव बड़ाईक, सोमरा सिंह, रमनाथ सिंह आदि उपस्थित थे।