शहर के मुख्य मार्गों से हटाया अतिक्रमण
गुमला | दुर्गापूजा को देखते हुए जिला प्रशासन ने तीसरे दिन रविवार को शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसकी शुरुआत जशपुर रोड से प्रारंभ हुई। शहर के मेन रोड समेत मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया। प्रशिक्षु आईएएस सूरज कुमार ने कई दुकानदारों को चेतावनी भी दी। प्रशासन ने दुकानदारों से कहा कि पूजा के दौरान सड़क का अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की जाएगी। शहर में तीन दिनों से चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जिन लोगों ने अतिक्रम नहीं हटाए थे, उसे प्रशासन के लोगों खुद हटाया। शहर के विभिन्न पूजा समितियों ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। पूजा समितियों की मांग के बाद एसडीओ नेहा अरोड़ा, प्रशिक्षु आईएएस सूरज कुमार, सीओ अलका कुमारी ने घूम कर अतिक्रमण हटवाया।